Live-गोरखपुर कांड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस – योगी सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बच्चों की मौत के कारण अलग-अलग।

गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में पिछले 48 घंटों के भीतर 54 की मौत हो गई है। इनमें 36 बच्चे शामिल हैं। योगी सरकार ने सफाई देते हुए बताया कि बच्चों की मौतों का कारण अलग-अलग है। सरकार ने जानकारी दी कि बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। आखिर कैसी हुईं ये मौतें, जानिए हर अपडेट…

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी गोरखपुर घटना पर नजर बनाए हुए हैं। वह केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों से संपर्क में हैं: पीएमओSat, 12 Aug 2017 16:04:25 (IST)
  • यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दावा किया कि बच्चों की मौत गैस की वजह से नहीं हुई। हालांकि उन्होंने माना कि दो बार गैस सप्लाई में रुकावट आई थी।Sat, 12 Aug 2017 15:58:47 (IST)
  • लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किए गए बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल।Sat, 12 Aug 2017 15:50:29 (IST)
  • यह प्रशासन अपना काम छोड़कर केवल समाजवादी लोगों पर अन्याय करने में लगा है, मेडिकल कॉलेज की घटना बहुत दुखद हैः अखिलेश यादवSat, 12 Aug 2017 12:22:11 (IST)
  • स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दोनों को इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री अपने कर्तव्य से भाग नहीं सकतेः गुलाम नबी आजादSat, 12 Aug 2017 11:41:54 (IST)
  • गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की आपूर्ति करने वाली पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मनीष भंडारी के सभी रिश्तेदारों और संबंधियों के यहां पुलिस का छापाSat, 12 Aug 2017 11:34:14 (IST)
  • कांग्रेस नेताओं ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।Sat, 12 Aug 2017 11:33:00 (IST)
  • यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह नगर में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटों के भीतर 48 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 30 बच्चे हैं।Sat, 12 Aug 2017 08:15:54 (IST)
Sat Aug 12 2017 20:23:55 (IST) इसकी जांच की जाएगी कि क्या भुगतान न होने पर कोई कंपनी ऑक्सिजन की सप्लाई बंद कर सकती है: आशुतोष टंडन

Sat Aug 12 2017 20:21:32 (IST) गैस सप्लाई के भुगतान के लिए पैसा जारी कर दिया गया था लेकिन प्रिंसिपल ने देर से भुगतान किया: आशुतोष टंडन

Sat Aug 12 2017 20:18:27 (IST) 4000 से 5000 लोग बीआरडी कॉलेज में आसपास के कई इलाकों से आते हैं। संख्या के लिहाज से ही मौत के आंकड़े देखें जाएं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 20:17:08 (IST) ऑक्सिजन के कारण बच्चों की मौत नहीं हुई: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 20:16:50 (IST) 2 घंटे ऑक्सिजन की लो सप्लाई थी। कॉलेज में सिलिंडर की व्यवस्था पर्याप्त थी: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 20:14:21 (IST) 10 अगस्त को 23 बच्चों की मौत हुई, मौत के कारण ऑक्सिजन सप्लाई बंद होना नहीं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 20:13:45 (IST) मेडिकल कॉलेज में मरने वाले बच्चे अलग-अलग राज्यों और शहरों से: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 20:11:18 (IST) बच्चों की मौतों के कारण अलग-अलग: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 20:10:26 (IST) आंकड़ों से तुलना नहीं कर रहे हैं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 20:08:09 (IST) अगस्त का महीना है, बीआरडी कॉलेज में 2014 में 567 मौतें हुईं थीं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 20:06:23 (IST) मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की लापरवाही सामने आई और उन्हें सस्पेंड किया गया: अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

Sat Aug 12 2017 20:05:59 (IST) दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी: अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

Sat Aug 12 2017 20:05:03 (IST) भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं: अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

Sat Aug 12 2017 20:04:24 (IST) जो बातें मीडिया में सामने आईं हैं उससे पीएम मोदी बहुत दुखी हैं: अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

Sat Aug 12 2017 20:04:00 (IST) पीएम मोदी ने मुझे गोरखपुर जाने का आदेश दिया है : अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

Sat Aug 12 2017 20:02:55 (IST) स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी आई हुई हैं। हमारी इस विषय पर चर्चा हुई है: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 20:02:26 (IST) सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के अच्छे परिणाम मिले हैं: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 20:02:06 (IST) मैंने अपने मंत्रियों से पूछा मौत के आंकड़े और कारण क्या हैं: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 20:00:29 (IST) आप सब से मेरा आग्रह है कि एक संवेदनशील मामले में सही आंकड़े सामने आने चाहिए: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:59:51 (IST) इंसेफेलाइटिस के लिए हर अस्पताल में बेड आरक्षित: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:58:12 (IST) यूपी के 34 जिलों में इंसेफेलाइटिस का असर: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:56:41 (IST) कुछ पर कार्रवाई हुई है बाकी दोषी भी बख्शे नहीं जाएंगे: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:56:19 (IST) ऑक्सिजन की कमी से मौत का मामला जघन्य: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:55:09 (IST) ऑक्सिजन सप्लायर की भूमिका की जांच पर कमिटी गठित की है: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:54:22 (IST) हमारे मंत्रियों ने गोरखपुर जाकर तथ्य इकठ्ठा किए हैं: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:53:36 (IST) हमने कल ही इस पर न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:53:01 (IST) मौत के सही आंकड़े, लापरवाही किस स्तर पर हुई, क्या ऑक्सिजन मौत की वजह है? इसकी अधिकारियों ने जांच की है: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:51:38 (IST) मीडिया में बच्चों की मौत को लेकर अलग-अलग आंकड़े जारी हुए हैं: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:49:08 (IST) पीएम मोदी भी इस घटना से चिंतित। हमें आश्वस्त किया कि सभी सहायता केंद्र की तरफ से की जाएगी: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:48:32 (IST) बीआरडी कॉलेज का सीएम बनने के बाद दो बार किया दौरा: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:48:14 (IST) इंसेफेलाइटिस के खिलाफ मुहिम की शुरुआत मैंने ही गोरखपुर से की थी: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 19:47:36 (IST) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर कांड पर कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस।

Sat Aug 12 2017 18:56:42 (IST) समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा।

Sat Aug 12 2017 18:47:41 (IST) गोरखपुर कांड पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाई मीटिंग। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, आशुतोष टंडन और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद।

Sat Aug 12 2017 17:17:37 (IST) सरकारें समस्या नहीं हो सकतीं अगर सरकार स्वंय में समस्या है तो सरकार को फिर रहने का अधिकार नहीं: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 17:12:11 (IST) एक संकट है, एक चुनौती है हम सबके सामने और उसका समाधान भी निकला है: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 17:11:01 (IST) इंसेफेलाइटिस बीमारी 1978 से है, पूर्वी यूपी का मासूम असमय अगर काल के गाल में समा रहा है इसके पीछे गंदगी, खुले में शौच है: योगी आदित्यनाथ

Sat Aug 12 2017 16:20:17 (IST) गोरखपुर कांड पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा, यह बहुत दुखद है, हत्या है, बच्चों की हत्या है।

Sat Aug 12 2017 16:07:29 (IST) अगस्त में हर साल बच्चे मरते हैं: सिद्धार्थ नाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री

Sat Aug 12 2017 16:04:25 (IST) पीएम मोदी गोरखपुर घटना पर नजर बनाए हुए हैं। वह केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों से संपर्क में हैं: पीएमओ

Sat Aug 12 2017 16:02:01 (IST) सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि हम 23 बच्चों की मौतों को कम नहीं आंक रहे हैं।

Sat Aug 12 2017 16:01:37 (IST) उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में मरीज लास्ट स्टेज में आते हैं जिस कारण भी मौत का आंकड़ा ज्यादा है।

Sat Aug 12 2017 16:01:00 (IST) सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि अगर पुराने आंकड़ें देखें तो इस अस्पताल में औसतन 17-18 बच्चों की मौतें होती हैं।

Sat Aug 12 2017 15:59:42 (IST) मुख्य अध्यक्ष की अध्यक्षता में कमिटी करेगी जांच।

Sat Aug 12 2017 15:58:47 (IST) यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दावा किया कि बच्चों की मौत गैस की वजह से नहीं हुई। हालांकि उन्होंने माना कि दो बार गैस सप्लाई में रुकावट आई थी।

Sat Aug 12 2017 15:51:06 (IST) योगी सरकार की सफाई, बच्चों की मौत के कारण अलग-अलग।

Sat Aug 12 2017 15:50:29 (IST) लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किए गए बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल।

Sat Aug 12 2017 15:47:35 (IST) बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल निलंबित किए गए।

Sat Aug 12 2017 15:42:57 (IST) सिर्फ गैस सप्लाई रुकने से बच्चों की मौत नहीं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 15:33:12 (IST) जब बच्चों की मौत का पता चलता है तो यह चौकाने वाली बात हैः सिद्धार्थनाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 15:32:30 (IST) मुख्यमंत्री जी 9 अगस्त को भी बीआरडी आए थे लेकिन किसी ने गैस सप्लाइ का मामला रखा नहीं थाः सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 15:31:37 (IST) हमने सारे पहलू बारीकी से देखे हैं और उसको समझने का प्रयास किया हैः सिद्धार्थनाथ सिंह

Sat Aug 12 2017 15:30:45 (IST) मुख्यमंत्री जी ने मुझे अपने निवास पर बुलाया और बातचीत कीः स्वास्थ्य मंत्री, यूपी

Sat Aug 12 2017 15:07:10 (IST) PM मोदी को घटना पर बेहद दुख है, मैं कुछ ही देर में गोरखपुर पहुंचूंगी जिससे सही जानकारी मिल सकेः अनुप्रिया पटेल

Sat Aug 12 2017 13:28:37 (IST) हमने तीन सदस्यीय टीम बनाई है जो अस्पताल के हालात का जायजा लेगी और मुझे जानकारी देगीः मायावती

Sat Aug 12 2017 13:26:08 (IST) गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए कौन सबसे ज्यादा जिम्मेदार है?

यूपी सरकार

ऑक्सिजन सप्लायर

कह नहीं सकते

Sat Aug 12 2017 13:24:40 (IST) इस दर्दनाक घटना के लिए बीजेपी सरकार की जितनी निंदा की जाए, कम हैः मायावती

Sat Aug 12 2017 13:23:25 (IST) गोरखपुर की घटना को लेकर लखनऊ में विधानसभा के सामने सीबीआई का प्रदर्शन

Sat Aug 12 2017 13:21:10 (IST) यह घटना बहुत दुखद है, मुख्यमंत्री को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, बिल्कुल लापरवाही नहीं होनी चाहिएः मायावती

Sat Aug 12 2017 13:16:43 (IST) गोरखपुरः यूपी के मंत्री आशुतोष टंडन और सिद्धार्थ नाथ सिंह बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक कर रहे हैं।

Sat Aug 12 2017 12:43:31 (IST) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को गोरखपुर जाने का निर्देश दिया है।

Sat Aug 12 2017 12:37:13 (IST) सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश कर रही है। इसीलिए वे कह रहे हैं मामले का राजनीतीकरण हो रहा हैः अखिलेश यादव

Sat Aug 12 2017 12:24:12 (IST) बीआरडी अस्पताल में बिहार नेपाल तक के लोग इलाज कराने आते हैं, वहां सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिएः अखिलेश यादव

Sat Aug 12 2017 12:22:11 (IST) यह प्रशासन अपना काम छोड़कर केवल समाजवादी लोगों पर अन्याय करने में लगा है, मेडिकल कॉलेज की घटना बहुत दुखद हैः अखिलेश यादव

Sat Aug 12 2017 12:21:12 (IST) कर्मचारियों ने सरकार को गुमराह किया है, पूरा प्रशासन समाजवादी कार्यकर्ताओं को परेशान करने में लगा हैः अखिलेश यादव (गोरखपुर की घटना पर)

Sat Aug 12 2017 12:11:56 (IST) हमने बाकी भुगतान के लिए बार-बार संबंधित प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलीः मीनू वालिया

Sat Aug 12 2017 12:10:39 (IST) ऑक्सिजन सप्लाइ कट की वजह से मौत नहीं हुईं, कोई ऐसे सप्लाइ नहीं काट सकते, हमें इसके परिणाम पता हैंः मीनू वालिया, HR पुष्पा गैस एजेंसी

Sat Aug 12 2017 11:53:42 (IST) गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में इंसेफलाइटिस से 11 साल के बच्चे की मौत, अबतक कुल 63 लोगों की मौत की सूचना। (ANI)

Sat Aug 12 2017 11:42:59 (IST) योगी आदित्यनाथ सांसद और मुख्यमंत्री दोनों हैं, उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिएः मनीष तिवारी, कांग्रेस

Sat Aug 12 2017 11:41:54 (IST) स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दोनों को इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री अपने कर्तव्य से भाग नहीं सकतेः गुलाम नबी आजाद

Sat Aug 12 2017 11:35:22 (IST) मनीष भंडारी को पकड़ने के लिए पुलिस का छापा। मनीष भंडारी भी फरार। मनीष भंडारी पुलिस के रवैए से डरा। पुलिस के बड़े अधिकारियों के दबाव के चलते मनीष भंडारी नही आ रहा है सामने

Sat Aug 12 2017 11:34:14 (IST) गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की आपूर्ति करने वाली पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मनीष भंडारी के सभी रिश्तेदारों और संबंधियों के यहां पुलिस का छापा

Sat Aug 12 2017 11:33:18 (IST) यह दिल दहलाने वाली घटना है। मुझे बच्चों की मौत से सदमा पहुंचा है। यह राज्य सरकार की लापरवाही का नतीजा है। हेल्थ मिनिस्टर और मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर को इस्तीफा देना चाहिए। यूपी के सीएम अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते। उन्हें राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिएः गुलाम नबी आजाद

Sat Aug 12 2017 11:33:00 (IST) कांग्रेस नेताओं ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

Sat Aug 12 2017 11:32:28 (IST) गोरखपुर में बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर समेत कांग्रेस के बड़े नेता शनिवार सुबह गोरखपुर पहुंचे

Sat Aug 12 2017 08:15:54 (IST) यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह नगर में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटों के भीतर 48 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 30 बच्चे हैं।

Sat Aug 12 2017 08:15:25 (IST) मेडिकल कॉलेज में इस दौरान लिक्विड ऑक्सिजन की आपूर्ति बाधित थी और ऑक्सिजन सिलिंडरों के जरिए किसी तरह काम चलाया जा रहा था। आशंका है कि कई मौतें ऑक्सिजन की कमी के चलते हुई।

Sat Aug 12 2017 08:14:55 (IST) गुरुवार से ऑक्सिजन का प्रेशर लो था। आपूर्तिकर्ता कंपनी ने पेमेंट न होने पर लिक्विड ऑक्सिजन की सप्लाई बंद कर दी थी।

Sat Aug 12 2017 08:14:29 (IST) ऑक्सिजन आपूर्ति करने वाली फर्म पुष्पा सेल्स की ओर से दीपांकर शर्मा ने एक अगस्त को ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर बकाया 63.65 लाख रु. का भुगतान न होने के कारण सप्लाई बाधित होने की चेतावनी दी थी। पत्र में लिखा था कि बकाया भुगतान न होने की स्थिति में वह गैस की सप्लाई नहीं कर पाएंगे और इसकी जिम्मेदारी संस्था की होगी।

Sat Aug 12 2017 08:14:06 (IST) मेडिकल कॉलेज प्रशासन का भी मानना है कि गुरुवार की शाम 7:30 बजे से ही ऑक्सिजन का प्रेशर लो हो गया था जिसके चलते रिजर्व 52 सिलिंडर लगाकर काम करवाया गया।

Sat Aug 12 2017 08:13:39 (IST) मेडिकल कॉलेज में सामान्य आपूर्ति बहाल करने के लिए कम से कम 300 सिलिंडर की जरूरत थी। ऑक्सिजन की कमी के चलते मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी मच गई। मेडिकल कॉलेज के जापानी बुखार वार्ड में लिक्विड ऑक्सिजन के खत्म होने के बाद चार मासूमों की सबसे पहले मौत हुई। इस वार्ड में मातमी सन्नाटे के बीच मन्नत का दौर चलता दिखा। मेडिकल कॉलेज के 100 नंबर वार्ड में गंभीर मरीजों को देखते हुए ऑक्सिजन सिलिंडर लगाने का काम जारी था।

Sat Aug 12 2017 08:13:11 (IST) वार्ड में एक साथ 16 ऑक्सिजन सिलिंडर लगे जो चंद घंटों में ही खत्म हो गए। एक बार फिर डॉक्टर और स्टाफ ने सिलिंडर के जुगाड़ में इधर-उधर दौड़ लगाना शुरू कर दिया। यह सब देखकर जापानी बुखार वार्ड के बाहर भर्ती मरीजों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। उन्हें यह डर सता रहा था कि कहीं मौत उनके बच्चे को भी न डस ले।

Sat Aug 12 2017 08:12:44 (IST) इस बीच, एनआईसीयू वॉर्ड में 17, एईएस वॉर्ड में 5 व नॉन एईएस वॉर्ड में 8 मरीजों सहित 36 घंटे में 48 मरीजों को जान चली गई। देर रात एसपी कार्यकर्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में प्रदर्शन भी किया।

Sat Aug 12 2017 08:12:35 (IST) अस्पताल प्रशासन ने 30 मौतों की बात मानी है लेकिन ऑक्सिजन की कमी को इसकी वजह मानने से इनकार किया है। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने घटना की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

Sat Aug 12 2017 08:12:24 (IST) केजीएमयू में साल 2001 में ऐसी घटना हुई थी। यहां के बाल रोग विभाग में ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी के कारण दो दिन में 22 बच्चों ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद केजीएमयू में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था।
Read More- NBT