PHOTOS: 4 बच्चों के पिता हैं बलात्कारी बाबा राम रहीम, बेटा चलाता है डेरा, जानिए क्‍या करती हैं बेटियां

अब तक आपने जितने भी विवादित बाबाओं के नाम सुने होंगे उनमें से ज्यादातर बाबा शादीशुदा होते हुए भी खुद को बाबा की लिस्ट में शामिल करते हैं। इन्हीं बाबाओं में से इन दिनों डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम हैं। यहां हम आपको बलात्कारी करार दिए गए बाबा गुरमीत राम रहीम के परिवार के बारे में बता रहे हैं।

रेप के दोषी बाबा राम गुरमीत राम रहीम न सिर्फ शादीशुदा हैं बल्कि वे चार बच्चों के पिता भी हैं।

गुरमीत की बड़ी बेटी चरणप्रीत इंसा है और छोटी बेटी अमनप्रीत इंसा हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।

इसके अलावा एक और बेटी हनीप्रीत इंसा है, जिसे उन्होंने गोद लिया है।

 

गुरमीत राम रहीम की पत्नी हुस्नमीत इंसा हैं। हुस्नमीत बठिंडा के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह की बेटी हैं। आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम को 1990 में शाह सतनाम सिंह ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

राम रहीम के खिलाफ साध्वी के यौन शोषण मामले में आरोप सिद्ध हुआ है। इससे पहले भी उन पर कई तरह के आरोप हैं। उन पर साधुओं को नपुंसक बनाने जैसा गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा उन पर हत्या के आरोप भी हैं। उन पर डेरा के मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर रणजीत सिंह की हत्या कराने का भी आरोप है। रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ये मामला भी अदालत में विचाराधीन है। इससे पहले 24 अक्टूबर 2002 को स्थानीय पत्रकार को गोलियों से भून दिया गया था।

 

Read More- jansatta