
नई दिल्ली
डॉ. राजीव कुमार कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरविंद पनगढ़िया के बाद वह नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा AIIMS के डॉक्टर विनोद पॉल को नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है। अध्यापन क्षेत्र में वापसी के लिए पनगढ़िया पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 30 दिनों के नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं और 1 सितंबर को कार्यमुक्त होंगे।
डॉक्टर राजीव कुमार जानेमाने अर्थशास्त्री हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था पर कई किताबें भी लिख चुके हैं। लखनऊ और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले राजीव 2010-2012 तक इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (FICCI) के महासचिव रह चुके हैं।
Look forward to serve the nation with my role @nitiayog @pmoindia
— Rajiv Kumar (@RajivKumar1) 1501954993000
वह 2006-08 तक भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य रहे हैं। उन्हें एशियन डिवेलपमेंट बैंक और वित्त, उद्योग मंत्रालयों में काम करने का भी अनुभव है। राजीव सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) के सीनियर फेलो और पहले इंडिया फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।
Read More- NBT