नई दिल्लीः अब आपको अपना पसंदीदा आलू टिक्की बर्गर खाने के लिए नहीं मिलेगा। देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में मैकडोनाल्ड के नाम से रेस्त्रां चलाने वाली कंपनी ने अपने 169 आउटलेट्स को बंद करने जा रही है। इसका कारण यह है कि मैकडोनाल्ड ने इन आउटलेट्स को संचालित करने वाली विक्रम बख्शी की कंपनी कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड (सी.पी.आर.एल.) के साथ फ्रेंचाइजी करार को खत्म कर दिया है। इससे करीब 7 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ेगा।
कल था टर्मिनेशन नोटिस का आखिरी दिन
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने ई-मेल भेजकर कहा है कि 21 अगस्त को कंपनी की तरफ से सी.पी.आर.एल. को जारी किया गया टर्मिनेशन नोटिस 5 तारीख को खत्म हो गया है। इस हिसाब से सी.पी.आर.एल. अब मैकडोनाल्ड का लोगो, ट्रेडमार्क, डिजाइन, ब्रांडिंग और ऑपरेशन नहीं कर सकता है। इससे पहले कंपनी ने दिल्ली में अपने 43 आउटलेट्स बंद किए थे। दिल्ली में मैकडोनाल्ड ने अपनी 80 फीसदी रेस्त्रां जून में बंद कर दिए थे। सी.पी.आर.एल. के पास 21 साल का लाइसेंस था, जिसको उसने मैकडोनाल्ड से रिन्यु नहीं किया था। सी.पी.आर.एल. में विक्रम बख्शी और मैकडोनाल्ड के बीच 50-50 फीसदी की पार्टनरशिप थी।
Read More- PK