
कन्नौज. यूपी के कन्नौज जिले में एक महिला का अपहरण कर कई महीनो तक बंधक बनाकर गैंग रेप करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा पीड़ित महिला का पति नौकरी करने के लिए बाहर गया था। महिला को अकेला पाकर दबंगो ने उसका अपहरण कर लिया। इस बीच महिला गर्भवती हो गयी। 7 महीने का गर्भ लेकर किसी तरह से दबंगो के चंगुल से छूटकर पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाई। हलाकि पहले पीड़ित महिला को थाने से भगा दिया गया लेकिन एसपी के आदेश के बाद थाने की पुलिस ने मुकदमा तो लिख लिया लेकिन महिला का न तो मेडिकल कराया और न ही बयान। अब पीड़ित महिला ने तहसील दिवस में एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
पहले किए अपहरण
-मामला इंदरगढ़ थाने इलाके के निकारीपुरवा गांव है।
-जहां पर पीड़ित हरी (बदला हुवा नाम ) अपने दो बच्चो व पत्नी के साथ रहता है।
-हरी बाहर नौकरी करता है। वो कुछ दिनों के लिए घर आता था, फिर नौकरी करने चला जाता था।
-पीड़ित हरी की माने तो जब वह नौकरी करने बाहर गया तो गांव के ही चार दबंगों ने अपहरण कर नोएडा ले गए।
चार दबंगों ने किया गैंगरेप
-इसी बीच हरि ने पत्नी की गायब होने की थाने में तहरीर भी दी थी।
-काफी महीनों तक तलाशने के बाद वह नहीं मिली, लेकिन एक दिन वो घर वापस आ गयी।
-पीड़ित महिला की माने तो चारो दबंगो ने हथियार के दम पर उसके घर में रक्खे रूपए ले लिए।
-इसके बाद अपहरण कर नोएडा फेस 2 ले गए जहां चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
गैंगरेप के बाद बेचा
-इसके बाद दबंगो ने विवेक नाम के एक शख्श को 60 हजार रूपए में बेंच दिया।
-विवेक भी उसके साथ रेप करता रहा। उसने वहां से भागने की बहुत कोशिश की लेकिन वह भाग न पाई।
-इस दौरान वह गर्भवती हो गई और जब बच्चा सात महीने का पेट में था तो किसी तरह से दबंगो के चंगुल से छूट कर अपने पति के घर आ गयी।
-उसने अपनी पति को आपबीती सुनाई तो पीड़ित पति ने थाना इंदरगढ़ में न्याय की गुहार लगाई।
SP के आदेश पर दर्ज हुआ केस
-लेकिन थाने में उसे भगा दिया गया। पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर अपनी आपबीति सुनाई तो एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
-लेकिन थाने की नाकारा पुलिस ने फिर गरीब पीड़िता के साथ खेल कर दिया दरोगा ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा तो लिख लिया।
-लेकिन उसका मेडिकल नहीं करवाया और न ही उसके बयान दर्ज कराये।
क्या कही पुलिस
-अब पीड़िता दर दर भटक रही है उसने आज फिर तहसील दिवस में एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
-वहीं मामले में पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
-शुरुवाती जांच में बात सामने आयी है कि आरोपी विवेक ने महिला के साथ रजिस्टर्ड शादी की है।
-लेकिन महिला के आरोपों के आधार पर मैरिज सटिफिकेट की जांच कराई जा रही है।
-अगर सेर्टिफिकेट गलत पाया जाता है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
read more- samacharplus
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.