उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ :-
( संजय मौर्या,वरिष्ठ स्वतन्त्र पत्रकार)
उ प्र,लखनऊ,14.06.2021,
उ प्र महिला कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री आवास के गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन,राम मंदिर के नाम पर हुए करोड़ों के ज़मीन घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ,
प्रदर्शन के दौरान चंदा चोर-गद्दी छोड़ के नारे से 20 मिनट गूंजता रहा मुख्यमंत्री आवास,वह तैनात पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट की ,जिससे कई महिलाए घायल हो गई ,सैकड़ों की संख्या में महिला सदस्य गिरफ्तार की गई ,कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता गोविन्द नगर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके दौरान पुरुष पुलिस सिपाहियों ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया जिसके कारण कोंग्रेसी नेता करिश्मा व अन्य कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटे आई है ।पुलिसआंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार करके ले गयी।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.