रायबरेली। लोकसभा प्रभारी व् कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा का 47वां जन्मदिन शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय छोटा घोसियाना छेत्र में स्टाल लगाकर मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस नेता हाजी मो. उस्मान घोसी ने व् शुभारम्भ शहर अध्यक्ष सईदुल हसन गुब्बारे उड़ा कर किया। उपस्थित कांग्रेस जनो ने अपनी नेता प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की बधाइयाँ व् शुभकामना प्रेषित की व् उनके सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वी के शुक्ला, ओ पी श्रीवास्तव, निर्मल शुक्ला, समन्वयक रोहित सिंह, आशीष द्विवेदी, जगदीश शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, विजय शंकर अग्निहोत्री, धीरज श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, सुनील तिवारी, मुन्ना घोषी, हिमांशु सिंह, शिवगोविंद सोनकर, पंकज सोनकर, रमेश मिश्रा, मो. हुसैन, सफफू खान आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।