रायबरेली। (संदीप मौर्या ) कांग्रेस नेता, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह कां्रगेस हाईकमान नाराज हो कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने जिसे नगर पालिकाध्यक्ष परिसद के अध्यक्ष पद का प्रत्याषी बनाया है इसका दूर दूर से कांग्रेस से कोई लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के आने के पहले से यहां पर मैं कांग्रेसी हूं।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी में षहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहा। वर्तमान में प्रदेष कांग्रेस का महा सचिव हूं। अध्यक्ष पद के प्रत्याषी का साथ देने वाले कांग्रेस विरोधी है। ऐसे को टिकट देने से कांग्रेस का हर आम कार्यकर्ता दुखी है। अभी मैने इस चुनाव में किसी भी दल में किसी भी प्रत्याषी का समर्थन करने का निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेष कांग्रेस के अध्यक्ष का निर्णय यहां के प्रत्याषी के बारे में तो सासद सोनिया को तो पता ही होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की जनभावनाओं का सम्मान नहीं कियां पत्रकार वार्ता के दौरान उनके निवास पर पूर्व सभासद निवर्तमान सभासद मौजूद थे।