
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में किसानों के आंदोलन की आग राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। पहले फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई और अब हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले। कई गांवों से भोपाल पहुंचे किसानों ने भोपाल-इंदौर हाइवे पर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। किसानों ने एक ट्रक में आग भी लगा दी। चक्का जाम को खोलने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों में झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि किसानों ने पथराव कर मौके पर खड़ी कई बसों में तोडफ़ोड़ की।
आंसू गैस के गोले दागे
प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में फायरिंग की गई। इससे जान बचाने के लिए किसान हाइवे के करीब खेतों में जा छिपे। इसके अलावा मध्य प्रदेश में ही रायसेन जिले में एक किसान ने कर्ज न चुका पाने के चलते आमहत्या भी कर ली।
read more- samachar jagat
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.