
एक्ट्रेस लीजा हेडन ने हाल में ही एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया हैं। लीजा ने अपनी शादी की ख़बरों से सभी को हैरान कर दिया था| उन्होंने इस साल की शुरुवात में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी| जबकि उन्होंने अक्टूबर, 2016 को लम्बे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे डिनो ललवानी से शादी की| लिसा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गयी थीं हालाँकि उके जैसी बॉलीवुड की और भी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जोकि शादी के पहले ही माँ बन गयीं थी|
श्रीदेवी

1996 में श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ सदी की थी इसके पहले से ही शादी शुदा बोनी ने कई साल तक उनके साथ अपना अफेयर रक्खा था| शादी के पहले श्रीदेवी ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर मीडिया में शेयर की थी| जिसके बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर (अर्जुन कपूर की मां) से तलाक ले लिया था| शादी के कुछ ही महीनों बाद श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था।
कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से 2010 सितंबर में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी| शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने नए मेहमान के सवागत करने की बात की थी| 15 मार्च को दोनों एक बेटे के माता-पिता बन गए| हालाँकि दोनों फिलहाल अलग हो चुके हैं|
महिमा चौधरी

महिमा चौधरी ने 2006 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। जितनी जल्दी महिमा की शादी की खबर आई, उतनी ही जल्दी उनके प्रेग्नेंट होने की खबर भी सामने आ गयी| महिमा चौधरी ने मुंबई के आर्किटेक्ट बॉबी चौधरी से शादी की थी| शादी के कुछ ही महीनों के बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। उनके माँ बनने की खबर ने सभी को चौका दिया था|
सेलिना जेटली

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली फिलहाल दोबारा माँ बनने वाली हैं| लेकिन ऐसा कहा जाता है कि पहली बार वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। 2011 में पीटर हॉग से शादी करने के 8 महीने बाद ही वो दो ट्विंस बच्चों की मां बन गई थीं। जिसके बाद ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि वो शादी के पहले से ही प्रेग्नेंट थी|
सारिका

साउथ के हिट स्टार कमल हासन ने अपनी पहली पत्नी के साथ तलाक लेने के बाद सारिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे| दोनों के साथ रहने के कुछ समय बाद से ही सारिका के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। 28 जनवरी, 1986 को श्रुति हासन का जन्म हुआ। उस वक़्त दोनों शादी के बंधन में नहीं बंधे थे| श्रुति के जन्म के लगभग दो साल बाद सारिका और कमल ने शादी कर ली। साल 1991 में सारिका ने दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। जिसके बाद उनके रिश्ते बिगड़े और साल 2004 में कमल हासन और सारिका का भी तलाक हो गया।
नीना गुप्ता

एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिर्चड्स के अफेयर की खबरें काफी समय तक सुर्खियों में रही थी। लेकिन नीना की प्रेग्नेंसी की खबर ने सबको शॉक्ड कर दिया। साल 1989 में नीना ने बेटी को मसाबा को जन्म दिया और अकेले ही सिंगर मदर के तौर पर उसकी परवरिश की। बाद में उन्होंने शादी भी की|
read more- PinkVilla
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.