टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने 54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय दल टोक्यो पहुंचा,

(अरुण सिंह चंदेल,वरिष्ठ पत्रकार)

नयी दिल्ली ,18 जुलाई 2021,ओलंपिक का खेल प्रत्येक चार साल में होता है,लकिन कोविड 19 के कारण यह 2020 में स्थगित हुआ और अब इसी साल 23 जुलाई से 8 अगस्त को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित किया जा रहा है।आपको बताते चले कि इसे पहले जापान में 1964, 1972, 1988 में हुआ था। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कल शाम दल को पूरे उत्साह के साथ रवाना किया।

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय भारतीय दल आज टोक्यो के नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। कुर्बे सिटी के प्रतिनिधि टीम की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कल रात इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय दल को औपचारिक विदाई और शुभकामनाएं दीं।
बैडमिंटन, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक और टेबल टेनिस सहित आठ खेलों के एथलीट और सहयोगी स्टाफ कल रात नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हुए थे। 127 खिलाड़ियों के साथ, टोक्यो ओलंपिक में, भारत का किसी ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हवाई अड्डे पर भारतीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और 135 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के साथ हैं।

अनुराग ठाकुर ने साथ ही खिलाड़ियों से कहा, “आप कुछ चुनिंदा लोग हैं जिन्हें यह शानदार अवसर मिल रहा है और जीवन में अभी लंबा सफर तय करना है, इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए लेकिन तनाव न लेते हुए जैसा कि प्रधान मंत्री मोदी ने भी सुझाव दिया था। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि एथलीटों को मजबूत बने रहना चाहिए क्योंकि जब वे किसी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह भावनाओं की लड़ाई होती है और अंततः यह उनकी मानसिक शक्ति ही है जो उनके प्रदर्शन में दिखाई देगी।टोक्यो ओलंपिक में शुभंकर (Mascot), नीले रंग का मिरिटोवा (Miraitowa) और गुलाबी रंग का सोमिटी (Someity) आयोजन स्थल पर एथलीटों को बधाई देने के लिए इस्तेमाल किये जाएंगे।

खास बात यह है कि टोक्यो ओलंपिक में टोयोटा रोबोटों का एक सूट तैनात करेगी, जो एथलीटों और दर्शकों से मिलेंगे और उनका अभिवादन करेंगे।कोरोना महामारी अभी ख़त्म नहीं हुई,इसी बात को ध्यान रखते हुए ओलम्पिक कमेटी सावधानी रख रही है,टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में भारतीय दल के दो और एथलीट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमण का अब तक का यह तीसरा मामला बताया जाता है। इससे पहले भी एक एथलीट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।ओलिंपिक आयोजन कमेटी ने  कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की जो सूची जारी की है, कमेटी के अनुसार कुल 10 मामले सामने आए है

रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी।भारतीय तीरंदाज जब युमेनोशिमा पार्क पर निशाना साध कर लगायेगे तब टोक्यो में वे चाहे जितनी भी बार बुल्स आई जिसे परफेक्ट 10 कहते है पर निशाना लगाएं उन्हें युमेनोशिमा पार्क पर हर बार तीर छोड़ने के बाद टेन (दस) ही सुनाई देगा। हर तीरंदाज का ऐम अधिक से अधिक बार दस अंक पाना होता है। जापानी भाषा में इस अंक को टेन कहते हैं।
भारत के महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पुरुषों में अतनु दास,तरुणदीप राय, और प्रवीण जाधव से भारत को काफी आशा हैं। ये तीनों टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। उधर महिला टीम की ज़िम्मेदारी दीपिका कुमारी के हाथ है।भारतीय ओलिंपिक दीपिका से पदक को लेकर खास उम्मीद लगाई जा रही है,क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। 23 जुलाई से 8 अगस्त ओलम्पिक गेम्स प्रारम्भ होने में कुल 04 दिन रह गए है।समस्त देश अति उत्साह से इंतज़ार कर रहे है।

 

 

Be the first to comment

Leave a Reply