दिल्ली में हुई बारिश; भीषण लू से मिली राहत

दिल्ली में आखिरकार मौसम बदला जिसका दिल्ली वालों को बेसब्री से इंतज़ार था। मौसम में बदलाव की आहाट कल से ही मिलने लगी थी। बदली हवाओं के चलते कल तापमान में गिरावट आई बावजूद इसके यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर भारत में बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र हवाओं के चलते रात में अच्छी राहत मिली। यह क्रम आज भी जारी रहेगा और यूं कहें कि आज आद्र हवाओं का प्रभाव बढ़ता हुआ दिखाई देगा। दिल्ली में बदलते मौसम के बीच आज सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 2 डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी नियंत्रण में रहेगा और 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

बुधवार की सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी में बदल छाए हुए हैं और धूल भरी हवाएँ चल रही हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पास बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और यहाँ से पूर्वी भारत तक विस्तृत ट्रफ के प्रभाव से दिल्ली में प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां बढ़ी हैं। अगले तीन दिनों तक दिल्ली और इससे सटे शहरों में बारिश होने, धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना जैसी गतिविधियां बीच-बीच में देखने को मिल सकती हैं।

दिल्ली के उत्तरी हिस्सों और इससे सटे गाज़ियाबाद में बुधवार की सुबह तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई है। शेष भागों में भी कहीं-कहीं बूँदाबाँदी देखने को मिली। बादल, बारिश और तेज़ हवाओं के प्रभाव से राजधानी के सभी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और यह सुबह 10 बजे लगभग 28 डिग्री के आसपास रहा। बारिश, गर्जना और बिजली कड़कने से जुड़ी ताज़ा स्थिति के लिए नीचे दिए गए चित्र पर क्लिक करें:

delhi lightning

पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से मौसम का यह रूप देखने को मिल रहा है। दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ चल रही हैं। यह हवाएँ 2-3 दिनों तक बनी रह सकती हैं जिसके चलते इन भागों में रुक-रुक वर्षा के आसार हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिल्ली में लू का प्रभाव दोबारा शुरू होने की आशंका कम है क्योंकि मॉनसून के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।

read more- skymetweather

Be the first to comment

Leave a Reply