दिल्ली से कानपुर आ रही वोलवो बस जसवंतनगर हाईवे पर पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

दिल्ली से कानपुर जा रही वोलवो बस जोनई कृषि फार्म धौलपुर खेड़ा के पास हाईवे पर पलटने से लगभग दो दर्जन से ज्यादा महिला, पुरुष व बच्चे गंम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है जहां से गम्भीर घायलों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
दिल्ली से कानपुर जा रही तूफान एक्सप्रेस बस यूपी 75 एटी 1222 रविवार सुबह 5 बजे जसवन्तनगर हाईवे पर जोनई कृषि फार्म घौलपुर खेड़ा के पास पहुंची थी कि सड़क पर पड़े पत्थर से टकराकर बस का पीछे का धुरा टूटकर अलग हो गया, जिसके कारण बस पलट गई। गति तेज होने के कारण बस काफी दूर तक सड़क पर घिसटती हुई चली गई। इससे यात्रियों मे कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े जिन्होने क्षतिग्रस्त बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ यात्रियों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
घटना की सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने पुलिस बल के साथ घायलो को तुरंत उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की छत पर कई यात्री अपने सामान के साथ बैठे हुए थे जैसे ही बस हाईवे पर पत्थर से टकराई तो कई यात्री दूर जाकर गिरे।
हादमें में गीता (33) निवासी औरेया, वीरू (25) निवासी माधवगढ़ जालौन, शिमला देवी (30) वटपुरा महेवा, वृजमोहन (60) निवासी घटिया अजमत अली इटावा, पप्पी देवी (50), अवध बिहारी कुसगंवा बादशाहपुर इटावा, शारदा देवी (30) निवासी अंडावा की मढ़ैया इटावा, किरन देवी (25) तथा बड़ी पुत्री कंचन देवी (7), पुत्र देव (5) निवासी लोटे के नगला भरतिया कोठी सरसईनावर इटावा गंम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे सीएचसी जसवंतनगर में भर्ती कराया गया है। गम्भीर रूप से घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया।

 

read more- LiveHindustan

Be the first to comment

Leave a Reply