नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 71वां जन्मदिन है। सोनिया के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनको शुभकामनाएं दीं। सोनिया को बधाई देते हुए मोदी ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने भी उनको बधाई दी।
Birthday greetings to Congress President Smt. Sonia Gandhi. I pray for her long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2017
इसके अलावा आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोनिया के नाम भावुक संदेश लिखा, समर्पण,त्याग,बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
समर्पण,त्याग,बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें। #SoniaGandhi
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 9, 2017
बता दें कि कांग्रेस के लिए आज का दिन काफी खास है। आज गुजरात में पहले चरण के मतदान हो रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इस बार गुजरात में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। अगर कांग्रेस गुजरात में अपनी जीत दर्ज करवाती है तो यह उसके लिए सत्ता में वापिसी का एक बहुत बड़ा मौका होगा। दूसरी ओर यह चुनाव मोदी की साख के साथ भी जुड़ा है। अगर भाजपा चुनाव में हारती है तो 2019 के लिए भाजपा के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान होगा।