पुर्तगाल पहुंचे पीएम मोदी, 17 साल बाद गया कोई भारतीय पीएम

नई दिल्ली (24 जून): तीन देशों की यात्रा पर निकाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल पहुंच गए हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पुर्तगाल पहुंचा है। अपनी यात्रा के प्रथम चरण में पीएम मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। भारत और पुर्तगाल दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

पुर्तगाल में भारतीय मूल के 70 हजार लोग रहते हैं। इन भारतवंशियों में सबसे चर्चित नाम हैं कांतिलाल जमनादास। वे मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं और पुर्तगाल में बेक्ड फूड आइटम्स की सबसे बड़ी कंपनी DanCake चलाते हैं। इसमें कई पुर्तगाली काम करते हैं। जमनादास की लिस्बन में मंदिर बनवाने में भी अहम भूमिका रही है। इसी तरह एक और भारतवंशी अब्दुल माजिद अब्दुल करीम वकील पुर्तगाल की नामी बैंक Banco Efisa के सीईओ रहे हैं।

आपको बता दें कि तीन देशों की यात्रा में मोदी पहले पुर्तगाल, नीदरलैंड और अमेरिका जाएंगे। पीएम मोदी 25 जून को अमेरिका जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 26 जून को वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे। मोदी ने कहा कि वह विचारों की गहराई से आदान-प्रदान के इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

 

read more- news24

Be the first to comment

Leave a Reply