प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभाग रेणुका कुमार ने किया “आशा ज्योति केन्द्र” का औचक निरीक्षण

प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभाग रेणुका कुमार
  •  कानपुर महानगर के “आशा ज्योति केन्द्र” पहुँची प्रमुख सचिव
  •  संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जाना हाल
  •  सुचारू रूप से केन्द्र को चलाने और महिला सशक्तिकरण के लिये, दिये जरूरी दिशा निर्देश

 सर्वोत्तम तिवारी

कानपुर नगर। सूबे में निजाम बदलते ही हर विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहले ही सभी विभागों के मंत्रियों और अफसरों को आदेशित कर चुके हैं कि हर पहलू पर बदलाव और सुधार होना चाहिये, फिर चाहें वो कानून व्यवस्था हो, विकास कार्य हों या फिर महिला अपराध पर अंकुश और महिला सशक्तिकरण। हर पहलू पर सी0 एम0 खुद पैनी निगाह रखे हुये हैं। प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभाग रेणुका कुमार का कानपुर में “आशा ज्योति केन्द्र” का औचक निरीक्षण उसी की एक कड़ी है।

“सखी रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र” कानपुर यूनिट का आज प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभाग रेणुका कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सरकार की तरफ से चलाई जा रही महिलाओं को समर्पित कई ऐसी योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली जो सरकार की तरफ से महिला कल्याण और महिला उत्थान के लिये निःशुल्क चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कई गम्भीर बिन्दुओं पर निर्देशित भी किया। बताते चलें “आशा ज्योति केन्द्र” द्वारा महिला हित में कई कार्य किये जा रहे हैं। महिलाओं के कौशल को बढ़ावा देने के लिये कौशल विकास कार्यक्रम में कई कार्य जैसे मेंहदी प्रतियोगिता, योगा शिविर, आत्म रक्षा के उपाय में जूडो-कराटे आदि की क्लासें चलाकर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्हीं सारी योजनाओं और “आशा ज्योति केन्द्र” की जमीनी हकीकत जानने के लिये प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार ने कानपुर महानगर के “आशा ज्योति केंद्र” का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव के निरीक्षण में जहाँ सारी सुविधाएं और योजनाओं की जानकारी, प्रगति व केन्द्र की कार्यशैली संतोष जनक मिली वहीं केंद्र की व्यवस्थायें भी चाक- चौबन्द थीं।
इस दौरान प्रमुख रूप से श्रुति शुक्ला, केन्द्र प्रभारी दीप्ती सक्सेना, एल0पी0ओ0 रागिनी पाण्डेय, 181 से प्रियंका तिवारी, प्रियंका उत्तम, दीप्ती सिंह,सी0आई0सी0 अर्पिता, प्रियांशी पाण्डेय, मोनिका, रेनू निगम, अजीत, अनूप, विजय कुमार और हेमलता  सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply