प्रशासनिक फेरबदल: यूपी में 140 पीपीएस के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के 140 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

प्रारंभिक खबरों के अनुसार, इलाहाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर तैनात निहारिका शर्मा का तबादला करके कानपुर जोन में स्टाफ अफसर, पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, इलाहाबाद में गंगापार में अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल का गोरखपुर में ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें 26वीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया है।

आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात बबिता साहू का लखनऊ की 32वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक पद पर ट्रांसफर किया गया है। ओम प्रकाश सिंह मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक होंगे। इससे पहले वे लखनऊ में सुरक्षा मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक थे।

मैनपुरी के अपर पुलिस अधीक्षक रहे शिष्यपाल का तबादला करके उन्हें लखनऊ में सुरक्षा मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

read more- Live Hindustan

Be the first to comment

Leave a Reply