भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1870 – अमेरिकी कांग्रेस ने न्याय विभाग की स्थापना की।
1906 – स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932- हिन्दी सिनेमा के स्टार खलनायक अमरीश पुरी का जन्म हुआ।
1939 – सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1941 – लिथुआनिया में जून विद्रोह शुरू हुआ।
1941 – हिटलर का तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण।
1944 – अमेरिका में सेवानिवृत सैनिकों की मदद का कानून बना।
1948 – ब्रिटिश सम्राट ने ‘भारत के सम्राट’ की पदवी को त्यागा।
1957 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर -12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
2002- उत्तरी-पश्चिमी ईरान में जबरदस्त भूकंप से 261 लोगों की मौत,अनेक लोग घायल।
2012- पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फ्रेडरिको फ्रेंको नये राष्ट्रपति बने।
2015- अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली इमारत में आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल।

read more- Univarta

Be the first to comment

Leave a Reply