भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता)– भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1757 – प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
1761 – मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।
1810 – बाम्बे (अब मुंबई ) में डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1868- क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।
1953 – भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में निधन।
1964 – मशहूर अमेरिकी लेखन डेन ब्राउन का जन्‍म हुआ था।
1969 – वॉरेन ई बर्गर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।
1980 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी की एक विमान दुर्घटना में मौत।
1985 – एयर इंडिया का जम्बो जेट कनिष्का के अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 329 लोगों की मौत।
1996 – शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
2013- निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर सफलतापूर्वक चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।
2016 – यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने (ब्रेक्जिट) के मुद्दे पर ब्रिटेन के हुये जनमत संग्रह जनता ने ब्रेक्जिट के पक्ष में फैसला सुनाया

 

read more- UNI

Be the first to comment

Leave a Reply