भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1290 – गुलाम वंश के समाप्त हाेने के बाद जलालुद्दीन फिरोज शाह दिल्ली के सिंहासन पर काबिज हुए।
1757 – सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए इस्ट इंडिया कंपनी के राॅबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
1774 – अमेरिका का रोड द्वीप दास-प्रथा पर रोक लगाने वाला पहला प्रांत बना।
1879- क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
1886 – कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
1888 – अमेरिकी संसद ने श्रम विभाग का गठन किया।
1927 – अमेरिका में पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
1932 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1940 – पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ’डायर की हत्या के जुर्म में लंदन में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को फांसी दी गयी।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
1951 – संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया।
1956 – 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा।
1978 – इजरायल के सैनिक लेबनान से हटे।
1995 – फ्रांस ने घोषणा की कि वे दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करेगा।
1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगने से 59 लोगों की मौत।
2000 – पहले अंतर-कोरिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जुंग प्योंगयांग ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल से मिले।
2012 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 93 लोग मारे गये और 300 घायल हुए।

read more- UNIVARTA

Be the first to comment

Leave a Reply