भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1576- महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1812- अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू ।
1837- स्पेन ने नया संविधान अपनाया।
1941- तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1858- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजी सेना के साथ लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुईं।
1946- डॉ़ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदाेलन शुरू हुआ।
1972 – ब्रिटिश यूरोपीय एयरवेज का विमान खुले मैदान में गिरा।
इस हादसे में 118 लोग मारे गए।
1956- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
1987- एम एस स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
2013- इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए, 60 घायल।
2013- पाकिस्तान के शेरगढ़ में आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत।

 

read more- Univarta

Be the first to comment

Leave a Reply