भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 19 जून – भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

987- लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई।
1716- मुगलों द्वारा बंदी बना लिये जाने के बाद बंदा सिंह बहादुर का प्रताड़ना गृह में निधन।
1910- पहला फादर्स डे वाशिंगटन में मनाया गया।
1921- तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयाें ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1933- आॅस्ट्रिया सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।
1948- पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी।
1949- फ्रांस के उपनिवेश चंदरनगर की जनता ने भारतीय संघ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
1961- कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1980- दक्षिण अफ्रीका के केपटाऊन शहर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 34 लोगों की मौत।
1981- भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1994- अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने।
2013- नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने 48 लोगों की हत्या की।

 

read more- Univarta

Be the first to comment

Leave a Reply