भारत के बिना वैश्विक विकास लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं : किंगो

नई दिल्ली। सतत विकास लक्ष्य हासिल करने की दिशा में उद्योगों को प्रेरित करने के लिए बनायी गयी संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन ग्लोबल कांपैक्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक लिजे किंगो ने आज कहा कि भारत के बिना दुनिया के लिए सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी),2030 हासिल कर पाना संभव नहीं होगा।


यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट कनेक्ट इंडिया द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली भारतीय उद्योग जगत की बड़ी कंपनियों के अधिकारियों को संबोधित करते हुये सुश्री किंगो ने अाज कहा कि यदि भारत एसडीजी के लक्ष्यों को हासिल कर लेता है तो वैश्विक लक्ष्य का आधा हिस्सा अपने-आप हासिल हो जायेगा। मौजूदा समय में वैश्विक विकास में भारत का योगदान आठ प्रतिशत है।

 

read more- UNI

Be the first to comment

Leave a Reply