
झांसी। पहले सन् 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर सन् 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए सिरे से पार्टी को मजबूती प्रदान करने की योजना बनाई है। इसकी शुरूआत नगर निकाय के चुनावों से की जा रही है। इसके लिए पार्टी ने पहली बार बसपा के चुनाव निशान पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, इस बार के चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में तरजीह दिए जाने का फरमान भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इस चुनाव की तैयारी के लिए छह मंडल को-आर्डिनेटर भी बना दिए गए हैं। पार्टी की निकाय चुनाव की रणनीति के संबंध में पार्टी के जोन को-आर्डिनेटर ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में जानकारी दी।
महानगर इकाई के गठन पर भी हुई चर्चा
बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर व पूर्व विधान परिषद सदस्य नौशाद अली और जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक यहां हुई। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा-निर्देशों से पार्टी का कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। इसमें कहा गया कि आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। इसमें भी उन्हें पार्टी का चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। इस चुनाव में समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
read more- patrika
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.