
लखनउ-मुलायम सिंह यादव द्वारा सपा की बदहाली के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराये जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने आज कहा कि सपा संरक्षक की ‘कथनी और करनी’ में मेल नहीं है। वह ‘अवसरवादी’ हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा, ‘‘सपा परिवार में कलह सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए थी। दोनों पक्षों को इसे सदभावपूर्ण ढंग से निपटाना चाहिए था।’’ उन्होंने मुलायम के इन आरोपों को निराधार बताया कि सपा की बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
read more- Bhasha
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.