
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें समुचित सम्मान दिया है।
दिल्ली में शुक्रवार को माइंडमाइन सम्मेलन में प्रसाद ने सवाल किया, हमारे 13 मुख्यमंत्री हैं। हम देश का शासन चला रहे हैं। क्या हमने उद्योग या सेवा क्षेत्र में काम कर रहे किसी मुसलमान को परेशान किया है, हमने उन्हें बर्खास्त किया है, हमें मुसलमानों के वोट नहीं मिलते हैं। मैं स्पष्ट रूप से इसे स्वीकार करता हूं, लेकिन हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया है या नहीं?
वह संस्कृति और बहुलता पर विकास के प्रभाव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
प्रसाद ने कहा, हम भारत की बहुलता और संस्कृति को नमन करते हैं। इसे देखने के दो तरीके हैं। आज मैं स्पष्ट बोलूंगा। हमारे खिलाफ लंबे वक्त से अभियान चल रहा है, लेकिन हम भारत की जनता के आशीर्वाद से यहां हैं।
read more- Live Hindustan
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.