नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला उनका अपना फैसला नहीं था। मीडिया से बात करते हुए रूडी ने कहा कि ये मेरा फैसला नहीं है, ये पार्टी का फैसला है, और मैं इसे स्वीकार करता हूं। राजीव प्रताप रूडी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘पार्टी का निर्णय हुआ आप इस्तीफा दें, ये बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया है।’ रूडी ने कहा कि ‘सरकार में काम करने का मौका मिला, आगे भी पार्टी में काम करने का मौका मिले, बस इसी अभियान के साथ चलते हैं।’ रुडी के मुताबिक वे अपना इस्तीफा मांगे जाने की वजह नहीं जानते हैं लेकिन पार्टी से मिले आदेश का पालन कर उन्हें खुशी है। बता दें कि केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री रहे संजीव बलियान ने भी अपने इस्तीफे पर दो टूक कहा कि पार्टी द्वारा इस्तीफा देने के लिए कहे जाने पर मैंने एक वाक्य में अपना त्यागपत्र दे दिया।
Party ka nirnaye hua ki aap apna isteefa dein, ye bilkul samanya hai: Rajiv Pratap Rudy on resignation from Union Cabinet pic.twitter.com/pAfiASre9h
— ANI (@ANI) September 1, 2017
Sarkaar mein kaam karne ka mauka mila, aage bhi party mein kaam karne ka mauka mile bas isi abhiyaan ke saath chalte hain: Rajiv Pratap Rudy pic.twitter.com/nvKMCXNTKw
— ANI (@ANI) September 1, 2017
Read More- jansatta