![Weather_update_Delhi_NCR_to_breathe_Cleaner_air_this_week_winter_coming_soon_1510888817](https://www.fourthindia.in/wp-content/uploads/2017/11/Weather_update_Delhi_NCR_to_breathe_Cleaner_air_this_week_winter_coming_soon_1510888817.jpg)
दिल्ली और एनसीआर में अब स्मॉग छटनें लगा है लेकिन इस हफ्ते राजधानी और आसपास घना कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली की हवा में अब प्रदूषण का स्तर सुधरने लगा है। दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में चल रही हवाओं की वजह से ठंड भी बढ़ रही है और तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। दोपहर में हवाओं की स्पीड करीब 10 से 15 किलोमीटर रह रही है जिसकी वजह से दोपहर के तापमान में भी कमी हो रही है।
अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड
इन हवाओं की वजह से ही स्मॉग कम हुआ है। ये हवाएं हरियाणा और पंजाब की ओर से आ रही हैं जहां पर लगातार पराली जलाई जा रही है। अगले 24 घंटों के अंदर उत्तर पश्चिम राजस्थान की ओर से ठंडी हवाएं चलेंगी और इनकी वजह से उमस में कमी आएगी। इसके साथ ही इस पूरे क्षेत्र का तापमान भी गिरेगा। अगले तीन-चार दिनों तक हवाओं की वजह से प्रदूषण में कमी बरकरार रहेगी। अगले 48 घंटों में तापमान 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है और इसकी वजह से रात में ठंड और बढ़ेगी। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहेगा।