रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर, योग दिवस के पूर्व आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

  •  विभिन्न मुद्राओं में रंगोली के माध्यम से योग के आसनों को किया प्रदर्शित
  • आशा ज्योति केन्द्र रावतपुर में हुआ कार्य्रकम
  • प्रतियोगिता में हुनर की धनी छात्राओं को दिया गया पुरस्कार
कानपुर नगर।( सर्वोत्तम तिवारी)  विश्व कराटे दिवस पर हुई रंगोली प्रतियोगिता में छत्राओं ने अपनी कला के हुनर से योग की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया। रावतपुर में आशा ज्योति केन्द्र में विश्व कराटे दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया  था।  आशा ज्योति केन्द्र में योग दिवस के पूर्व इस रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन में केन्द्र की छात्राओं ने भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता का शुभारम्भ केन्द्र की उप मुख्य परिवेक्षक अधिकारी श्रुति शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य परिवेक्षक ने योग के महत्व को बताया और सभी को योग करने के लिये उत्साहित किया। रंगोली प्रतियोगिता में कराटे सीखने वाली छात्राओं ने मिलजुल कर रंगोली के माध्य्म से योग की विभिन्न मुद्राओं जैसे सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, सहित कई योगाभ्यास के आसनों को दर्शाया।
प्रतियोगिता के अंत मे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर प्रथम पर ज्योति पाल, संध्या वर्मा, प्रज्ञा पाल, कीर्ति सिंह आदि रहीं। सब जूनियर प्रथम पर हर्षिता, ज्योति निषाद, स्नेहा, निधि, रीता आदि रहीं। सीनियर प्रथम स्थान पर प्रीति, मीताली सिन्हा, सरगम, शिवानी, स्नेहा इत्यादि वहीं  द्वितीय स्थान पर सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में शिमला देवी, सपना, साधना,परवीन, रोली, अंशिका, ज्योति वर्मा, एकता, ज्योति, रेखा, नेहा, नैन्सी, रीता,  मनोरमा, अनीता, प्रीती, रश्मि, माला, सावित्री, अंजली, ममता, सीमा, दिया, सोनम इत्यादि छात्रायें रहीं।
कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार ने पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से उप मुख्य परिवेक्षक श्रुति शुक्ला, दीप्ती सक्सेना, प्रियंका तिवारी, श्रीमती हेमलता, अर्पिता, प्रियांशी पाण्डेय, मोनिका, प्रियंका उत्तम, दीप्ति सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply