राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने उम्मीदवार कानपुर के रहने वाले हैं रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली(19 जून): राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बिहार के मौजूदा राज्यपाल रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसका ऐलान किया।

– बता दें कि वह काफी लंबे से केंद्रीय राजनीति में भी एक्टिव रह चुक हैं। उन्हें बिहार विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले ही बिहार का राज्यपाल बनाया गया था।

रामनाथ कोविंद के बारे में कुछ खास बातें…

– वर्ष 1994 से 2006 के बीच दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैं। पेशे से वकील कोविंद भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख भी रहे हैं।

– राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए गए रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के निवासी हैं।

– वे 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के विशेष कार्यकारी अधिकारी रहे चुके हैं।

– कोविंद दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

– दो बार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता ,उत्तर प्रदेश के महामंत्री रह चुके हैं।

– परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।

– केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद कोविंद उत्तर प्रदेश से राज्यपाल बनने वाले तीसरे व्यक्ति थे।

-उन्होंने कानपुर देहात की डेरापुर तहसील के गांव परौंख में जन्मे रामनाथ कोविंद ने सर्वोच्च न्यायालय में वकालत से कॅरियर की शुरुआत की थी।

– परौख गांव में 1945 में जन्मे रामनाथ कोविद की प्रारंभिक शिक्षा संदलपुर ब्लाक के ग्राम खानपुर परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुई। कानपुर नगर के बीएनएसडी इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डीएवी कॉलेज से बी कॉम व डीएवी लॉ कालेज से विधि स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

– बिहार के मौजूदा राज्यपाल रामनाथ कोविद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। कहा जाता है कि परौख गांव में कोविद अपना पैतृक मकान बारातघर के रूप में दान कर चुके हैं। उनके बड़े भाई प्यारेलाल व स्वर्गीय शिवबालक राम हैं।

 

read more- NEWS24

Be the first to comment

Leave a Reply