राष्ट्रपति चुनाव: सुमित्रा महाजन ने कानून के जानकारों से पूछा, क्या छोड़ना होगा लोस अध्यक्ष पद

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की ओर से भले ही अभी कोई उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है लेकिन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल होने पर उन्होंने कानून के जानकारों से पूछा है कि पर्चा दाखिल करने से पहले क्या स्पीकर पद से इस्तीफा देना होगा? अधिकारियों ने नीलम संजीव रैड्डी का उदाहरण दिया। संजीव रैड्डी ने 2 बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा और दोनों ही बार वह लोकसभा अध्यक्ष थे। भैरों सिंह शेखावत ने उपराष्ट्रपति रहते हुए राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार महाजन और झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु को अगले हफ्ते दिल्ली में रहने को कहा गया है। राष्ट्रपति पद के लिए सत्तापक्ष की तरफ से जो नाम चर्चा में हैं उनमें सुमित्रा महाजन भी शामिल हैं। भाजपा ने अभी अपना आधिकारिक उम्मीदवार तय नहीं किया है।

 

read more- punjabkesari

Be the first to comment

Leave a Reply