रूस में राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 250 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली:  रूस में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर सोमवार को प्रमुख विपक्षी नेता अलेक्सी नावलनी समेत करीब 250 प्रदर्शनाकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक सेंट पीटर्सबर्ग में हजारों लोगों की रैली में कोई 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मॉस्को में कम से कम 97 लोगों को हिरासत में लिया गया। यहां भीड़ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ नारे लगाए थे।

तस्वीरों में हथियारों से पूरी तरह लैस पुलिस अधिकारियों के समूह प्रदर्शनकारियों को हाथ व पैर पकड़कर दूर ले जाते दिख रहे हैं.

read more- news state

Be the first to comment

Leave a Reply