
रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में न आने के कारण वहां के लोग इतने अधिक परेशान हो गए हैंकी उन्होंने जगह जगह सोनियागांधी के लापता होने और उन्हें वापस लाने वाला को उचित इनाम दिए जाने की बात लिखी है।।
रायबरेली में सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर में इस बात का भी उल्लेख गई कि उनकी अनुपस्थिति से वहां के विकास कार्य ठप पड़ें है। इससे पहले अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने के पोस्टर भी लग चुके थे। इसमें कोई संदेह नही की यह दोनों सांसद अपने संसदीय क्षेत्र की सदा उपेक्षा करते रहते है। कांग्रेस शासन काल मे भी इनके क्षेत्रो में पर्याप्त विकास वही हुआ है और आज भी इन क्षेत्रों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बने हैं। अमेठी सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी मां और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर लगने के बाद राजनीति गर्मा गई है।
रायबरेली के गोरा बाजार, पीएसी, राजकीय कॉलोनी और महानंदपुर में चस्पा पोस्टर में लिखा है कि सांसद सोनिया गांधी रायबरेली से लापता हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र का विकास कार्य ठप है। अब तो इनके व्यवहार से आम जनता ठगा महसूस कर रही है। इनकी किसी भी प्रकार की जानकारी देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। नीचे निवेदक में लिखा गया है रायबरेली की आम जनता।
पोस्टर की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई पोस्टर फाड़ दिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि बीजेपी कांग्रेस और उनके नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे थे।
read more- indiasamvad