समग्र भारत का 11 मई 2017 का मौसमी पूर्वानुमान

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के आगे निकल गया है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब आ रहा है, जो 11 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पास पहुँच सकता है। मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा झारखंड होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक पहुँच रही है।उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे सिक्किम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी तटवर्ती ओड़ीशा से रायलसीमा होते हुए तमिलनाडु तक एक ट्रफ दिखाई दे रही है।

देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां

बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

राजस्थान के उत्तर और पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली तथा इसके आसपास के शहरों में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की गई।

हरियाणा, उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान तथा दक्षिण और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू जैसे हालते बने रहे।

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान बंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद में मौसम सक्रिय रहेगा। राजस्थान के कुछ भागों में लू जैसी स्थितियाँ बनी रहेंगी। गुजरात में भी दिन काफी गर्म बना रहेगा।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं।

हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी पंजाब में अगले 24 घंटों के दौरान धूलभारी आँधी चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओड़ीशा, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मध्य में तेलंगाना और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

read more- skymetweather

Be the first to comment

Leave a Reply