समग्र भारत का 8 मई 2017 का मौसमी पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ है।

पूर्वी बिहार पर ऊपरी हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों तक विकसित हो गई है।इसके अलावा मध्य प्रदेश के उत्तर और पूर्वी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक बनी हुई है।

दक्षिण भारत में कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। एक ट्रफ तेलंगाना से इस सिस्टम के बीच से होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक पहुँच रही है।

देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां

बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कई जगहों पर मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ओड़ीशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की जबकि एक-दो स्थानों पर मध्यम प्री-मॉनसून वर्षा दर्ज की गई।

जम्मू कश्मीर के उत्तरी जिलों और झारखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली।

विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी बिहार, झारखंड और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इन भागों में लू जैसी स्थितियाँ बनी हुई हैं।

अदीलाबाद में 45.6 डिग्री, जैसलमर में 45.5 डिग्री और दिल्ली में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

read more- skymetweather

Be the first to comment

Leave a Reply