
सहारनपुर. यूपी के सहारनपुर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के शब्बीरपुर गांव में हुए हिंसा को लेकर भार्मी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना का आयोजन किया था। धरना हटाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। इसके बाद बवाल शुरु हो गया। धरना दे रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सड़क पर कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस की ओर से फायरिंग
– स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।
– लोगों को भगाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
– उधर, धरना पर बैठे भार्मी आर्मी के कार्यकर्ता भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।
– इसके बाद आंदोलनकारियों और पुलिसकर्मियों के पीछ लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
– सहरानपुर के कई इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने दिखे।
– मल्हीपुर रोड पर दलितों ने दो बाइक में आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर पथराव किया गया।
– यहां दलितों ने जाम भी लगा दिया। इन स्थानों पर अभी भी तनाव के हालात है।
क्या है मामला
– दरअसल, पांच दिन पहले दलितों और ठाकुरों के बीच जातीय संघर्ष हुआ था।
– महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण करने को लेकर दो जातियों के बीच बवाल हुआ था।
– इसके बाद आगजनी के बाद मंदिर में तोडफ़ोड़, पथराव व फायरिंग की घटनाएं होने लगीं।
– इस हिंसा में ठाकुर बिरादरी से एक नवयुवक की मौत हो गई थी।
– जबकि, देवबंद कोतवाल चमन सिंह चावड़ा समेत कई घायल हो गए थे।
– वहीं, प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह बुधवार को जायजा लेने के लिए सहारनपुर पहुंचेंगे।
read more –samacharplus
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.