सुबह 10 बजे के मुख्य समाचार

मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की चांसलर आंगेला मैरकल के साथ व्यापार, निवेश़ सुरक्षा और दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेता अंतरसरकारी वार्ताओं और भारत-जर्मनी शिखर व्यापार बैठक में हिस्सा लेंगे।
  • प्रधानमंत्री ने दो लोगों को सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका से रोकने पर दिल्ली में पीट-पीटकर मारे गए ई-रिक्शा चालक के निकट परिजन को एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। अधिकारियों से कहा अपराधियों को कड़ी सज़ा दी जाए।
  • अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता- लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती आज लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे। आज आरोप तय होंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर हिंसा मामले में विशेष जांच दल गठित किया।
  • चक्रवाती तूफान मोरा के असर से आज ओडिसा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्‍तर के कई हिस्‍सों में भारी वर्षा होने की संभावना।
  • ग्रां प्री गोल्ड क्वालीफायर बैडमिंटन टूर्नामेंट में साइना नेहवाल और बी. साईं प्रणीत आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

read more- newsonair

Be the first to comment

Leave a Reply