
मुख्य समाचार
- भारत ने चीन की संपर्क परियोजना वन बेल्ट, वन रोड का बहिष्कार किया। कहा, परियोजना में संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की उसकी चिंताओं की अनदेखी की गई है।
- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले में अकारण गोलीबारी की।
- सूचना और प्रसारण मंत्री वैंकैया नायडू ने कहा- केन्द्र ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए सब्सिडी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत की। पूर्वोत्तर के लिए 90 प्रतिशत सब्सिड़ी दी जाएगी।
- फलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की आज से चार दिन की भारत यात्रा।
- नेपाल में दो दशक बाद स्थानीय चुनाव के लिए मतदान जारी।
- फ्रांस में इमैनुअल मैक्रों आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
- आईपीएल क्रिकेट में मुम्बई इंडियंस की कोलकाता नाइट राईडर्स पर नौ रन से रोमांचक जीत।
read more- newsonair
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.