सुबह 9 बजे के मुख्य समाचार

मुख्य समाचार

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के मारे जाने को चुनौती के रूप में लिया। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा – विश्व में आतंकवाद की अधिकांश घटनाओं का संबंध किसी न किसी रूप में पाकिस्तान से।
  • ऑल इंडिया अन्ना डीएमके (अम्मा गुट) के नेता टीटीवी दिनकरन ने निर्वाचन आयोग को कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार बिचौलिए सुकेश चंद्रशेखर से मिलने की बात स्वीकारी।
  • सीबीएसई ने परीक्षा में कठिन सवालों के लिए विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाने की नीति समाप्त की।
  • उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के लिए एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
  • प्रमुख पर्यावरण कार्यकर्ता प्रफुल्ल सामंत्रा को एशिया क्षेत्र के लिए गोल्डमैन एन्वायरनमेंटल प्राइज के लिए चुना गया है।
  • भारत की गोलाफेंक एथलीट मनप्रीत कौर ने चीन में एशियाई ग्रां प्री एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

 

read more- newsonair

Be the first to comment

Leave a Reply