
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बिजली से वंचित 5 राज्यों में “सोलर स्टडी लैंप योजना” को शुरू किया गया है | इस योजना को छात्रों के लिए शुरू किया गया है, जिसमे असम, बिहार, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश व उड़ीसा शामिल है | इस योजना के तहत सोलर स्टडी लैंप को जुलाई से शुरू किया जाएगा | इस योजना के तहत उन क्षेत्रो में योजना का लाभ दिया जाएगा जहां पर 50 प्रतिशत से अधिक घरो में बिजली नहीं आती है | इस योजना को सफल बनाने की जिम्मेदारी नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को सौंपी गई है | इस योजना में काम के लिए एमएनआरई ने एनर्जी एफिशिएसी सर्विस लिमिटेड व आईआईटी, मुंबई की मदद ले रहे है |
इस सोलर स्टडी लैंप योजना में लैंप के लिए उपकरणों की खरीदी की जा चुकी है, अब असेम्बल किये जाएंगे तथा उसके बाद इन लैम्पो को छात्रों में वितरित किये जाएंगे | सोलर लैम्पो का वितरण करने के लिए इलाको के अधिकतर निवासी रौशनी के लिए मिटटी के तेल का इस्तेमाल किया जाता हो तथा अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोग संख्या अधिक हो |
जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत इन लैम्पो को जुलाई, 2017 में वितरित प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा | सरकार के अनुसार, योजना के अंर्तगत 2018 तक 70 लाख बच्चो को वितरित किये जाएंगे | इस योजना को पहले पांच राज्यों में शुरू किया जाएगा :-
- असम
- बिहार
- झारखण्ड
- उत्तरप्रदेश
- उड़ीसा |
सोलर स्टडी लैंप की विशेषता :-
- यह सोलर लैंप प्रतिदिन 4-5 घण्टे की रौशनी के लिए सक्षम होगा |
- योजना के तहत लैंप से मोबाइल को भी चार्ज किया जा सकेगा |
- छात्रों की जरूरतों को ध्यान रखते हुए पीवी मॉड्यूल, बैटरी लैंप व इलेक्ट्रॉनिक्स बैटरी होगी |
- योजना के अंर्तगत लैंप वितरण के लिए ब्लॉक स्तर पर एनजीओ की मदद ली जाएगी |
read more- sarkari yojna
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.