हम किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – CM yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आज विधान भवन के तिलक हाल में शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ, नेता विरोधी दल राम गोविन्द  चौधरी समेत कई मंत्री और विधायक प्रबोधन कार्यक्रम में मौजूद हैं।
पहली बार निर्वाचित विधान सभा सदस्यों की संख्या 238  है। दूसरी बार निर्वाचित – 73 तीसरी बार निर्वाचित – 33चौथी बार निर्वाचित 28 चार बार से अधिक बार निर्वाचित सदस्यों की संख्या 31 है।
योगी ने कहा, यूपी विधानसभा लोकतंत्र की बड़ी व्यवस्था। 22 करोड़ लोगों की विधानसभा है जिसमें क‌ि एक यूरोप समा जाए। यूपी में बहुत संभावनाएं है। यहां प्रकृत‌ि और परमात्मा की असीम कृपा है। हमने इस कृपा का उस रूप में उपयोग नहीं कर पाया जैसे करना चाह‌िए था। लोकतंत्र में ‌व‌िधाय‌िका की भूम‌िका को कोई नकार नहीं पाया है। लेक‌िन इसकी व‌िश्वसनीयता पर सवाल उठता है।

अगर लोगों ने हमें चुना है और हम उसके अनुरूप काम नहीं करेंगे तो पांच साल बाद हमें जनता के सामने जाना है। अगर हम खरे नहीं उतरेंगे तो जनता हमें वापस भेज देगी।

read more- Amar Ujala

Be the first to comment

Leave a Reply