
हिमाचल के कांगड़ा के पास श्रद्घालुओं से भरी एक प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें देहरा अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ। यह प्राइवेट बस अमृतसर से चिंतपूर्णी आई थी। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे जो ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।
सुबह के समय यह बस चिंतपूर्णी से ज्वालाजी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही कांगड़ा के ढलियारा के पास पहुंची कि अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
read more- AmarUjala
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.