अंतिम संस्कार के समय मृत महिला अर्थी पर जीवित हो उठी

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के फरधान क्षेत्र में डाक्टरों द्वारा घोषित मृत महिला अन्तिम संस्कार के समय अर्थी पर जीवित हो उठी। सूत्रों के अनुसार फरधान थाने की लीला कुआं पुलिस चौकी स्थित अंदापुर निवासी रामनरेश की पत्नी छाया(45) की कल अचानक तबियत खराब हो गयी थी। परिजन उसे बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। बाद में परिजन रात भर उसे बर्फ पर रखे रहे और सुबह जब अंतिम संस्कार के लिये ले गये तो छाया अर्थी पर जीवित हो उठी। उसके शरीर से खून निकलते एवं सांस चलते देख परिजन तत्काल उसे सीतापुर ले गये जहां दो घंटे जीवित रहने के बाद उसने दम तोड दिया। बाद में मृतका को घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

read more- royalbulletin

Be the first to comment

Leave a Reply