अखिलेश यादव का बड़ा बयान, आबादी के आधार पर होना चाहिए आरक्षण

लखनऊ: शनिवार को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की 85वी जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सपा के तमाम बड़े और छोटे नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे।

अखिलेश यादव ने यहां जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा का मालार्पण किया। कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला, साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को आबादी के आधार पर आरक्षण देना चाहिए।

Read more- NV