अखिलेश यादव ने बच्चियों और महिलाओं से बंधवाई राखी

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ सपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छोटी बच्चियों और महिलाओं से राखी बंधवाई। इस मौके पर अखिलेश ने प्रदेश के लोगों का रक्षाबंधन की बधाई दी। अखिलेश यादव ने राखी पर महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी महिलाओं के लिए काम करती रहेगी।

अखिलेश यादव रक्षासूत्र बांधने वाली बच्चियों ने कहा कि, अखिलेश यादव को राखी बांधना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के लिए काम किए हैं।

इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर जम कर निशाना साधा, अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी सपा द्वारा किये गए कार्यो को नकार रही है।

 

Read More- NV