अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी बनी सरदर्द.

Adhir Ranjan Chowdhury (Congress)

नयी दिल्ली ,28 जुलाई 2022 , संसद का मानसून सेशन पहले तो विपक्ष ने मॅहगाई आदि मुद्दों पर घेरा बंदी की। वही आगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने लोकसभा में सोनिया गांधी से माफी की मांग राखी। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी।
उधर उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। यह टिप्पणी भारत के संविधान का अपमान है भारत की मातृशक्ति का भी अपमान है। भारत की जनजाति समाज का भी अपमान है और भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति जी के साथ ही देश का भी एक प्रकार से अपमान है। मैं इस अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद और कांग्रेस की निंदा करता हूं, अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यह देश इस प्रकार के किसी भी टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। कांग्रेस पार्टी अपनी जवाबदेही से मुकर नहीं सकती है।

सांसद अधीर रंजन का कहना है की माफी मांग ली है एक बार गलती हो गयी है। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी ने भी कहा कि रंजन ने माफी मांग ली है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की मुश्किलें अब थमने का नाम नहीं ले रही हैं, उनके विवादित बयान के चलते अब उनके खिलाफ मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एफ आई आर दर्ज की गई है। इसके अलावा बी जे पी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की उस दलील को गुरुवार को खारिज कर दिया कि उन्होंने गलती से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply