अब भारतीय सेना में पुरुष ही नहीं महिला जवान भी लड़ेंगी जंग: आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत

भारतीय सेना ने बड़ा बदलाव करते हुए फैसला लिया है कि अब पुरुष सैनिकों के साथ महिला जवान भी लड़ाई के मैदान में नजर आएंगी। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में लाने की प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में महिलाओं को मिलिट्री पुलिस में भर्ती किया जाएगा। दुनियाभर में ऐसे चुनिंदा देश हैं जहां पर महिलाओं को सेना में लड़ाई के मौर्चे पर मौका दिया जाता है। अभी तक भारत में भी सिर्फ पुरुष सैनिकों को लड़ाई की भूमिका में रखा गया है। जनरल रावत ने कहा, “मैं महिलाओं को जवान के रूप में देख रहा हूं। मैं इसे जल्द ही शुरू करने जा रहा हूं। पहले हम महिलाओं को मिलिट्री पुलिस जवान के रूप में भर्ती करेंगे।” सेना में अभी तक महिलाओं को मेडिकल, लीगल, एजुकेशनल, सिगनल और इंजीनियरिंग विंग में देखा जाता है।

read more- jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply