अब फ़र्ज़ी खबरों की खुलेगी पोल -Postcard News ने जैन मुनि पर मुसलमानों द्वारा हमले की फर्जी खबर फैलाई

“बहुत ही दुखद समाचार, कल कर्नाटक में कुछ मुस्लिम युवकों ने एक जैन मुनि पर हमला किया….सिद्धारमैया के कर्णाटक में कोई भी सुरक्षित नहीं है।” आप जानते हैं कि कर्नाटक में अभी चुनाव आने वाला है। ऐसे समय में हमेशा की तरह ध्रुवीकरण रणनीति अपना कर सोशल मीडिया पर इस तरह की ख़बरें वायरल की जाती है।

जैन मुनि पर मुस्लिम युवकों द्वारा हमले की खबर कई सीरियल फर्जी समाचार फ़ैलाने वालों ने फैलाई। फर्जी समाचार वेबसाइट PostCard News के संस्थापक महेश विक्रम हेगड़े और अक्सर नकली समाचार फैलाने वाले गौरव प्रधान के ट्विटर टाइमलाइन पे भी इसी तरह के दावे देखे गए। महेश विक्रम हेगड़े और गौरव प्रधान दोनों को पीएम मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

इस जानकारी को फेसबुक पर शेयर करने वाले पहले व्यक्ति का नाम दीपक शेट्टी है, जिसके पोस्ट को 6000 से अधिक बार शेयर किया गया है।

यह खबर PostCard News न्यूज़ के फेसबुक पेज से भी शेयर किया गया है।

ऑल्ट न्यूज़ ने पता लगाने का फैसला किया और पाया कि मुस्लिम युवाओं ने हमला नहीं किया था। जैन मुनि मयंक सागर के साथ छोटी सी दुर्घटना हुई थी, बाइक से ठोकर लगने के कारण उनके कंधे पर चोट लगी है। यह घटना करीब दो हफ्ते पहले कनकपुरा, कर्नाटक में हुए थी और उस समय उनका इस चोट से ठीक होने की खबर रिपोर्ट की गयी थी।

jainmonk

यह समाचार जैन पब्लिकेशन की अहिंसा क्रांति ने रिपोर्ट की थी। इस प्रकाशन के संपादक ने ऑल्ट न्यूज़ से बात कर अपने वेबसाइट पर इस खबर की पुष्टि की और इस घटना में मुस्लिम समुदाय के हाथ होने के दावे को नकार दिया। जैन मुनि मयंक सागर 4 फरवरी को महामस्तकअभिषेक के लिए श्रवणबेलगोला, कर्नाटक गए थे। यह घटना श्रवणबेलगोला से वापस जाते समय हुई। अहिंसा क्रांति ने इसकी सूचना 13 मार्च को दी।

यह पहली बार नहीं है जब चुनावों से पहले एक खास विचारधारा के समर्थकों द्वारा नकली और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील “समाचार” शेयर किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि कर्नाटक के बारे में ऐसी कई फर्जी कहानियों को आने वाले दिनों में साझा किया जाएगा ताकि मतदाताओं को दो गुटों में बांटा जा सके।

 

source – altnews