अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी,एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में पवित्र गुफा के दर्शन के लिए यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है और अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गत 29 जून से शुरू हुई यह यात्रा 40 दिन तक चलेगी। एक यात्रा अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि बालताल और पहलगाम आधार शिविरों से शुक्रवार तडक़े यात्रियों के नए जत्थे पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि पंजतरनी में रात्रि में ठहरे तीर्थयात्री भी सुबह गुफा की ओर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि सबसे छोटे मार्ग बालताल और परम्परागत पहलगाम मार्गों से कल 15,335 श्रद्धालुओं ने पवित्र हिम शिवङ्क्षलग के दर्शन किए। इसे मिलाकर अब तक महिलाओं और साधुओं सहित 1,05,380 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

बर्फानी के दर्शन करने के बाद ज्यादातर तीर्थयात्री अपने घरों को लौट चुके हैं। तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार को तडक़े बालताल मार्ग से गुफा के लिए रवाना हुआ। इन तीर्थयात्रियों के अपराह्न तक पवित्र गुफा तक पहुंच जाने की उम्मीद है। गुफा में रात्रि में ठहरे श्रद्धालुओं ने भी बालताल आधार शिविर वापस लौटना शुरू कर दिया है।

read more- samacharjagat