अमरीकी वैज्ञानिकों ने हिला दी भारतीय लोकतन्त्र की जड़ें, किया ये खतरनाक काम !

वॉशिंगटनः अमरीकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन EVM) को हैक करने की तकनीक विकसित करने का दावा किया है। इस तकनीक की मदद से मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता मोबाइल से संदेश भेजकर परिणाम बदलने में सक्षम रहे। अमरीकी वैज्ञानिकों ने EVM को हैक करके दिखा दिया की चुनाव में कितनी धांधली हो सकती है और भारतीय लोकतन्त्र की जड़ें हिल सकती हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियों को पहले ही भाजपा पर संदेह है कि यूपी और उत्तराखंड में वोट हासिल करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया है।
PunjabKesari
उधर, भारत के चुनाव अधिकारियों का कहना है कि उनकी मशीनें निर्विवाद हैं, और मशीन के साथ छेड़छाड़ असंभव है। मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें भारत में उपयोग किए जाने वाली मतदान मशीन को घरेलू निर्मित एक छोटी सी चिप से जोड़ कर दिखाया गया है।इस परियोजना के नेतृत्व कर्ता प्रोफेसर जे एलेक्स हल्दरमैन, ने बताया कि डिवाइस (चिप) की मदद से मोबाइल फोन से संदेश भेजकर मशीन का परिणाम बदला जा सकता है।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक microprocessor के साथ साथ एक ब्लूटूथ डिवाइस को मशीन के साथ कनैक्ट कर दिया  जिसको मोबाइल से कनैक्ट करके भी वोट का रिज़ल्ट बदला जा सकता है। वैज्ञानिकों ने साबित किया की किस तरह से इस छोटी सी चिप के सहारे मोबाइल से वोट की अदला बदली की जा सकती है और रिज़ल्ट के साथ छेड़ छाड़ की जा सकती है। इसके अलावा, उन्होंने एक छोटा माइक्रोप्रोसेसर भी जोड़ा जिससे चुनाव में मतदान के दौरान और वोट-गिनती के समय भी वोटों को बदला जा सकता है।

PunjabKesari

 

Read More- PK